भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के आवास बिठौरिया में नवनियुक्त प्रदेश के महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रकाश रावत एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल का भी बिठोरिया निवासियों द्वारा स्वागत किया गया साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं सहभोज कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान मनोज पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं के संयुक्त प्रयासों से संगठन और अधिक मजबूत होगा।
साथ ही सरकार की कार्य योजनाओं को भी भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना किया जाना भी आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी सहित सबको बधाई देते हुए ऊर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी को बढ़ाने के लिए कार्य करने का आवाहन किया। जिले के अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सबको साथ लेकर कार्य संकल्प को बढ़ाने का कार्य करते रहने का वचन दिया।



Skip to content











