Breaking News

QR कोड से मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन, भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग की हाईटेक व्यवस्था धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम स्टोन क्रेशर की अनूठी पहल, मरीजों के बीच पहुंची खुशियां सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाता सूची से बाहर होने की तैयारी, प्री-एसआईआर में पहले ही कट चुके 4.53 लाख वोट वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, 4 और 5 जुलाई को लागू रहेगा विशेष डायवर्जन प्लान अब सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में घर-घर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

37 वें स्थापना दिवस के अवसर पर इग्नू के डाक टिकट का हुआ लोकार्पण…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

19 नवंबर, 2022 को इग्नू द्वारा अपना 37वां  स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली एवं इग्नू के समस्त क्षेत्रीय केंद्रों पर आयोजित किया गया।  इग्नू मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन राम मेघवाल, माननीय राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्रालय , भारत सरकार ने स्थापना दिवस व्याख्यान दिया।

 कार्यक्रम  के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर  राकेश सिन्हा, माननीय सांसद , राज्य सभा, भारत सरकार ने इग्नू के उच्च शिक्षा में योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव द्वारा की गई। उन्होंने हाल के वर्षों में इग्नू के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। यह एक ऐतिहासिक अवसर था जिसमें  सरकार द्वारा इग्नू के नाम पर एक डाक टिकट जारी किया गया। इस डाक टिकट का लोकार्पण स्थापना दिवस समारोह में किया गया। इस अवसर पर इग्नू की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया  हैं।

 विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ठ  कार्य करने वाले अध्यापकों, अकादमिक और गैर अकादमिक अधिकारियों  एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं नवाचार के लिए विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। वहीँ कार्यक्रम की अगली कड़ी में क्षेत्रीय सेवा प्रभाग को श्रेष्ठ प्रभाग का ख़िताब दिया गया हैं।इग्नू केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ  अनिल कुमार डिमरी द्वारा समस्त शिक्षार्थियों एवं अध्ययन केंद्रों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स  के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। प्रो ललित तिवारी ने भी सभी को शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!