Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलभट्टा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से 63 लाख 70 हजार रुपए और 11 किलो 580 ग्राम चांदी बरामद…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा अपराध पर नियन्त्रण हेतु एंव अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त थानो एंव चौकिये को नियमानुसार रूटीन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये थे, जिस क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन मे बार्डर पर प्रत्येक थानो के । बीते रोंज पुलभट्टा थानाध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा सितारगंज रोड की ओर से आ रही एक आई-10 कार को जिसका नम्बर UK06W-6257 के अन्दर पिछली सीट पर एक बडा लाकर बना हुआ था जो एक बड़ी चाबी से खुल रहा था

लांकर को खोलकर चैक किया तो उसके अन्दर 500 के नोटो की 110 गड्डिया कुल 55 लाख रूपये व 2 हजार के नोटो की कुल 03 गड्डिया कुल 6 लाख रूपये नगद व 200 रूपयो के नोटो की 05 गड्डिया 2 लाख रूपये नगद व 70 हजार रूपये खुले जिसमे 100-200- 500-2000 के नोट है इस प्रकार कुल 63 लाख 70 हजार रूपये नगद बरामद हुए तथा 01 थैली के अन्दर चांदी के 10 विस्कुट व कुछ चांदी की पुरानी ज्वैलरी बरामद हुयी। चांदी के 10 पीस विस्कुट का वजन 9 किलो ग्राम व पुराने ज्वैलरी का वजन 2 किलो 580 ग्राम कुल वजन 11 किलो 580 ग्राम चादी को अनुपम वर्मा व अमित वर्मा पुत्र गण मुकेश वर्मा निवासी कोतवाली के पीछे खटीमा जनपद उधमसिंहनगर को पकड़ा उपरोक्त दोनो लोग मौके पर उक्त बरामदा पैसे एंव चांदी के सन्दर्भ मे कोई प्रपत्र पेश नही कर पाये तथा वाहन चालक विनोद राणा पुत्र फकीर चन्द निवासी कुमरा थाना खटीमा जिला उधमसिंहनगर वाहन के कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया

जिस कारण वाहन को एमवीएक्ट मे सीज किया गया तथा इन्कम टैक्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आफ इन्कम टैक्स आशीष कुमार श्रीवास्तव व सुनील कुमार मिश्रा आरटीओ इन्कम टैक्स आफिसर को फोन कर सम्पूर्ण घटना क्रम की जानकारी दी इनकी टीम मौके पर आकर जांच कर रही है। बरामदा पैसो व चांदी को फर्द बनाकर दाखिल किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!