हल्द्वानी मे पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी। तलाश मे जुटी पुलिस।..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी -(आरिश सिद्दीकी) नैनीताल के हल्द्वानी शहर में दिनदहाड़े कॉन्स्टेबल की पत्नी की हत्या करके आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से यह घटना सामने आई है। हत्या की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने कॉन्स्टेबल की पत्नी की हुई हत्या की जांच शुरु कर दी। जल्द ही मामले का खुलासा पुलिस द्वारा कर दिया जायगा।

 

24 घंटे के अंदर ज़िलें मे दो मामले सामने आये है। आपको बता दे मिली जनकारी के अनुसार उधामसिंह नगर के बाजपुर मे मृतक महिला का पति तैनात है।

 

मृतक महिला का पति एसपी क्राइम सहित पुलिस टीम लेकर घर पहुंचा जहाँ घर मे रखा समान अस्त व्यस्त मिला जिससे लूट की आशंका भी जताई जा रही है

 

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी की घटना बताई जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!