Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

काशीपुर-चोरों ने दिया मिठाई की दुकान में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर में बाजपुर रोड पर मिठाई की दुकान में अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिष्ठान स्वामी से घटना के बावत जानकारी ली। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश के जुट गयी है।

 

 

 

 

दरअसल काशीपुर में बाजपुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास देवेंद्र कुमार पुत्र फूल कुमार नामक युवक की डीके मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान स्थित है।

 

 

 

 

प्रतिष्ठान स्वामी देवेंद्र के अनुसार दुकान में पिछले 7 से 8 दिन की दीपावली पर हुई बिक्री का 1 लाख 43 हजार रुपये के आसपास का कैश रखा हुआ था।

 

 

 

रात्रि में वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। आज सुबह जब वह उन्होंने दुकान पहुंचकर दुकान का ताला खोला तो उनके होश उड़ गए। बराबर में खिड़की का शीशा टूटा हुआ था तथा गल्ले में रखा सारा कैश गायब था।

 

 

 

 

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!