Breaking News

नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश; अक्टूबर तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य विश्व मानवतावादी दिवस पर रातीघाट इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर पर्यटकों की सुविधाओं से खिलवाड़ नहीं, भीमताल में 16 होम स्टे जांचे; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से बिछड़ा किशोर मिला, काठगोदाम स्टेशन पर AHTU ने किया बरामद काठगोदाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर मुकदमा; ऑपरेशन प्रहार में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ; भीमताल को जाम से मिलेगी बड़ी राहत

कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ 2022 के कार्यक्रम का किया गया शूभारंभ…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के द्वारा किया गया,प्रथम दिन का शूभारंभ…

नैनीताल-कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ 2022 के मंगलवार को  प्रथम दिन का शूभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई. ए. एस. दीपक रावत, कुमाऊं आयुक्त थे। उन्होंने अपने निजी जीवन के अनुभवों द्वारा विद्यार्थियों को प्ररित किया।

तत्पश्चात कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो.एन. के. जोशी ने विश्वविद्यालय के लिए नवीन शिक्षा नीति 2022 की महत्वपूर्ण भूमिका को विद्यार्थियो के विकास में योगदान को समझाया। इसके पश्चात पी. सी. कविदयाल एवं डॉ महेंद्र राना ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० के अनुसार व्यवसायिक एवं कौशल विकास हेतु विभिन्न कोर्स की जानकारी नए विद्यार्थियों को दी।

 

इस कार्यक्रम में निदेशक डी. एस. बी. परिसर, डी. एस. डबल्यू. नोडल ऑफिसर, प्रो ललित मोहन तिवारी, डॉ गीता तिवारी, विभिन्न शोधार्थी, एन सी सी कैडेट एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। विभिन्न विभाग के संकायाध्यक्षों ने अपने विभागो के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।

 

प्रो. नीता बोरा शर्मा ने पहचान पत्र उपलब्ध कराने एवं प्रो.एल. एस. लोधियाल ने विद्यार्थियो को कैंपस के अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड के विभिन्न पक्षों से अवगत कराया। डॉ अशोक कुमार ने नवीन विद्यार्थियो को कैंपस का वर्चुअल टूर कराया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!