Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

’’हर घर तिरंगा आउटलेट’’ का जिलाधिकारी ने रिबन काट कर किया। शुभारंभ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के अन्तर्गत विकास भवन परिसर में स्थापित ’’हर घर तिरंगा आउटलेट’’ का जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने रिबन काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वंय भी अपने लिए ध्वज खरीदा।

 

उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर, नगर पंचायत स्तर, नगर निगम स्तर पर प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जैसे- हर घर तिरंगा पद यात्रा, हर घर तिरंगा जागरूकता संगोष्ठी इत्यादि कार्यक्रम जन सामान्य एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से आयोजित कराने के निर्देश परियोजना निदेशक को दिये।

 

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने बताया कि हमारा लक्ष्य हैं कि 15 अगस्त 2022 तक संचालित होने वाले इस अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद में 1 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के बने राष्ट्रीय ध्वज तैयार किये जायेंगे जो कि जनपद के स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किये जा रहें है।

 

उन्होंने बताया कि जनपद के हर कोने तक तिरंगा झंडा पहुंचाने के लिए इसके वितरण का अभियान भी चलाया जायेगा और घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, टॉल प्लाज़ा, पुलिस चौकी/थाना, गैर सरकारी परिसरों हर जगह तिरंगा झंडा फहराया जायेगा।इस अवसर पर परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा हयांकी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी असीत आनन्द आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!