Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर विरोध जताते हुए आक्रोशित मुस्लिमो ने की गिरफ्तारी की मांग…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-देश में बीते दिनों भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा विवादित टिप्पणी के बाद बुधवार को मुस्लिम समाज के आक्रोशित लोग एकत्र हुए और गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रकट किया तथा बाद में उपजिलाधिकारी के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसी के तहत बुधवार को  काशीपुर में शहर के मोहल्ला अल्ली खां चौक में एकत्र हुए तमाम लोगों ने अपना विरोध जताया,

 

जिसके बाद समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से मिलकर देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शीघ्र ही नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाए। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि इन दोनों ही लोगों ने देश का माहौल खराब करने का काम किया है।

 

मुस्लिम रहनुमाओं का यह भी कहना था कि हम हर दुख तकलीफ सहन कर सकते हैं। लेकिन अपने नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम की शान में गुस्ताखी किसी भी रुप में बर्दाश्त नहीं कर सकते लिहाजा ऐसी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भारत सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। जिससे इस तरह के कामों की कोई पुनरावृति न करते हुए देश के माहौल को खराब न करे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!