Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

 4 दिन से लापता युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 रामनगर-विकासखंड के अंतर्गत ग्राम किशनपुर पांडे कानियां निवासी 31 वर्षीय भरत तिवारी 31 मई को भीमताल से रामनगर के लिए एक टैक्सी में सवार हुआ था लेकिन हल्द्वानी पहुंचने के बाद उक्त युवक लापता है परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला मामले में लापता युवक के भाई दिग्विजय तिवारी ने पुलिस पर लापरवाही करने के साथ ही कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है

 

शुक्रवार को इस मामले में लापता युवक के परिजन व दर्जनों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापता युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि यह मामला रामनगर क्षेत्र का नहीं है लेकिन फिर भी रामनगर पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

 

वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व में लापता युवक के खिलाफ साइबर सेल के तहत एक मुकदमा भी दर्ज है जिसकी जांच अभी जारी है कोतवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच करने के साथ ही लापता युवक के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!