Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ नैनीताल ( कुटा) ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ नैनीताल (कूटा) ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत शिष्टाचार भेंट की तथा विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन दिया । कूटा ने मंत्री जी से आग्रह किया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों में संविदा तथा अतिथि व्याख्याता वर्षों से कार्यरत हैं ।

 

इनमें से कई संविदा प्राध्यापक विगत 5 से 15 वर्षों से कार्यरत है । उच्च शिक्षा में कार्यरत सभी संविदा/अतिथि प्राध्यापकों को नियमित अथवा तदर्थ नियुक्ति प्रदान करने की मांग की। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियम से संविदा प्राध्यपकों का वेतन न्यूनतम 50,000/ प्रतिमाह किया जाय ।

कूटा ने निवेदन किया कि उत्तराखंड का 65प्रतिशत भाग वनों से आच्छादित ही बावजूद इसके विश्विद्यालयों को छोड़कर राजकीय महाविद्यालयों में वन एवम पर्यावरण विषय नही पढ़ाए जाता है कूटा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों की भांति कुमाऊँ विश्वविद्यालय,नैनीताल के शोधार्थियोें तथा विद्यार्थियों को लैपटाप/टैबलेट प्रदान करने के भी मांग की।

 

कूटा ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में वर्षों से कार्यरत संविदा शिक्षकों के पदों को गतिमान नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर रखा जाए। कूटा ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी हेतु एक नए कैम्पस की मांग भी रखी । कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ नैनीताल (कूटा) की तरफ से प्रो0ललित तिवारी, डाॅ0विजय कुमार , ने मुलाकात कर ज्ञापन दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!