Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस महानिदेशक ने किया भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

डीजीपी अशोक कुमार ने,31-46 व वाहिनी पीएसी का किया भ्रमण

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 31-और 46 वी वाहिनी पीएसी का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बुधवार सुबह पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार नैनीताल जाने से पहले दोनों वाहिनियों में चल रही उत्तराखंड पुलिस व फायरमैन भर्ती प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाएं। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी व निष्पक्ष होनी चाहिए। डीजीपी अशोक कुमार ने वाहिनी परिसर में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों की तारीफ करते हुए वाहिनी में मरम्मत योग्य कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। इसके अलावा दोनों वाहिनियों के सेनानायको को जवानों में बेहतर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

डीजीपी के भ्रमण के दौरान सेनानायक प्रीति प्रियदर्शिनी, पीएसी सेनानायक रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल,उप सेनानायक विमल कुमार आचार्य व कमला बिष्ट, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!