Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

फरार हुए पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस चार घंटे में किया गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया आरोपी की पुनः गिरफ्तारी का खुलासा

रुद्रपुर-(एम सलीम खान)उप कारागार हल्द्वानी से कोर्ट में पेशी को लाए गए पाक्सो एक्ट के आरोपी को उधम सिंह नगर पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 म ई को पुलिस लाइन ऊधमसिहनगर से उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल व अन्य पुलिस कर्मियों की पुलिस लाइन रुद्रपुर से उपकारागार हल्द्वानी से रुद्रपुर न्यायालय में अभियुक्तों की पेशी के लिए डियूटी लगाईं गई थी।

 

उपकारागार हल्द्वानी से पाक्सो एक्ट आरोपी रिंकू कोली पुत्र जामुना प्रसाद निवासी रम्पुरा रुद्रपुर को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। कारागार से पेशी पर लाए गए सभी अभियुक्तों की कोर्ट में पेशी के बाद जेल में निरुद्ध मुकदमा संख्या 655/2021 धारा 376/511आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट का आरोपी कोर्ट में पेश किया गया।पेश करने के बाद आरोपी रिंकू कोर्ट परिसर रुद्रपुर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

 

जिसके खिलाफ मुकदमा संख्या 94/22 धारा 224 आईपीसी थाना पंतनगर में दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर/पंतनगर के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक पंतनगर एवं एस ओ जी ऊधम सिंह नगर द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस चौकी बगवाड़ा के सिपाही हरीश कुमार, यशपाल मेहता जिनकी डियूटी चीता मोबाइल पर लगाईं गई थी। उन्होंने मोदी मैदान के पास रिंकू को पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह आज हल्द्वानी जेल से रुद्रपुर कोर्ट में पेशी को लाया गया था।

 

जिस दौरान वह कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने जब रिंकू की फोटो का मिलान किया तो वह रिंकू की पहचान हुई। आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए नेपाल जाने की फिराक में था। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कोर्ट से फरार आरोपी रिंकू को महज़ चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एस ओ जी प्रभारी कमलेश भट्ट, सिपाही राजेंद्र कश्यप, आसिफ हुसैन,उप निरीक्षक गोल्डी घुघत्याल,हेड कांस्टेबल मनोज कार्की, हरीश कुमार बगवाड़ा चौकी, यशपाल मेहता बगवाड़ा चौकी शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपए की नगद इनाम धनराशि दी है। सिपाही हरीश कुमार और यशपाल मेहता को विशेष रूप से सहयोग के लिए एम्लाय आफ देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि डियूटी पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के संबंध में जांच की जा रही है। दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें

error: Content is protected !!