Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सात फेरों से पहले ही दुल्हन हुई फुर्र तीन प्रेमियों के साथ पुलिस ने खोज निकाला…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 युवक ने किया शादी से इंकार कहा जिसके तीन तीन प्रेमी हो उसे वर की जरूरत नहीं

बिहार-(एम् सलीम खान) चंपारण बिहार के चंपारण जिले में एक अजीबो गरीब प्रेम कहानी सामने आई है। यहां सात फेरों से पहले ही एक युवती अपने और वर पक्ष के लोगों को गच्चा देकर मंडप से फुर्र हो गई।जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक युवती अपने तीन प्रेमियों के साथ दूर निकल गई।दर असल चंपारण जिले के गिदौरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने सबसे बड़ी पुत्री का विवाह इसी गांव के रहने वाले एक युवक जुगल यादव से तय कर दिया था।

 

जुगल इंटर तक शिक्षित था और एक बड़ी दुकान में बतौर केशियर के पद पर काम किया करता था।उसका विवाह तय होने के बाद जुगल बेहद खुश था क्योंकि उसने अपनी होनी वाली पत्नी छाया को कालेज में देखा था।छाया भी सुंदर थी। उसने भी नौ तक पढ़ाई कर रखी थी। लेकिन जुगल की लाश कोशिशों के बाद छाया उससे मिलने से इंकार कर देती थी। कशमकश के इस दौरान विवाह की घड़ी आखिर आ ही गई।जुगल यादव बारात लेकर छाया के घर पहुंचा,जुगल यादव ने सोचा चलो आज तो छाया उसकी हो ही जाएगी। लेकिन ऐन वक्त पर कुछ ऐसा हुआ कि सबके होश उड़ गए।

 

दर असल जब छाया मंडप में पहुंची तो उसने परिजनों को शौचालय जाने की इच्छा जताई। जिसके बाद उसे घर के शौचालय भेज दिया गया। लेकिन काफी देर तक जब छाया मंडप में वापस नहीं लौटीं तो सबको शक हुआ।छाया की छोटी बहन दौड़कर शौचालय पहुंची तो अंदर का नजारा देख कर उसके मुंह से आवाज़ तक नहीं निकलीं। उसने देखा कि शौचालय की खिड़की से छाया भाग गयी है। उसने दौड़कर सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद वह हड़कंप मच गया।

 

छाया की घंटों खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने छाया की तलाश शुरू कर दी।रात करीब साढ़े तीन बजे छाया को चंपारण रेलवे स्टेशन से तीन युवकों के साथ बरामद कर लिया गया। जिन्हें पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में छाया ने बताया कि वह इस शादी से राजी नहीं थी, लेकिन उसके परिजनों ने जबरदस्ती उसकी शादी जुगल यादव से करा रहे थे।जब उससे पूछा गया कि यह तीनों युवक कौन है

 

तो जवाब सुनकर पुलिस भी चकित रह गयी।दर असल छाया ने पुलिस को बताया कि यह तीनों उसके प्रेमी हैं,जो उससे प्रेम करते हैं।वह इन्हीं तीनों से विवाह करना चाहतीं हैं। जिसके बाद छाया के परिजनों को थाना बुलाकर सारा माजरा बताया गया।छाया के परिजनों और जुगल यादव के परिजनों के यह बात जानकर होश उड़ गए। फिलहाल छाया को घंटों तक समझने बुझाने के बाद शादी के लिए राजी कर लिया गया। लेकिन जुगल यादव ने शादी से इंकार कर दिया। जुगल का कहना है कि जिस युवती के तीन तीन प्रेमी हो उसे वर की कोई जरुरत नहीं है। फिलहाल छाया को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!