Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

चोरी के असली खुलासे को लेकर व्यापारियों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

80 लाख की नकदी व आभूषण चोरी, बरामदगी हुई सिर्फ एक लाख

प्रांतीय उधोग व्यापार ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी-(एम सलीम खान) प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल ने सोने चांदी के कारोबारी के घर हुई चोरी की वारदात के खुलासे पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने डीआईजी कुमाऊं डॉ निलेश आनंद भरणे को ज्ञापन सौप कर वास्तविक चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए माल की बरामदगी की मांग उठाई है। प्रांतीय उधोग व्यापार के एक शिष्टमंडल ने रविवार को डीआईजी कुमाऊं डॉ निलेश आनंद भरणे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष व सोने चांदी के कारोबारी शिव कपूर के तीनपानी स्थित आवास पर बीती चार अप्रैल को चोरी हुई थी।

 

चोरों ने आठ लाख रुपए नगद और करीब 72 लाख के कीमती सोने चांदी के आभूषण व हीरे के आभूषण चोरी कर लिए थे। शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया और चोर से महज एक लाख रुपए के माल की बरामदगी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस टीम ने चोर की कारोबारी से मुलाकात कराई। इसमें चोर ने दावा किया कि कारोबारी के घर में कोई सामान नहीं था।

 

जबकि कारोबारी के घर से लगभग 80 लाख रुपए की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं, सभी व्यापारियों ने एक सुर में वास्तविक चोर को पकड़ने और चोरी हुए माल की बरामदगी की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से हर्षवर्धन पांडे, दिनेश अग्रवाल, मोनू कपूर,पवन वर्मा, मनोज जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!