Breaking News

बेरोजगार युवाओं के लिए वचनबद्ध योजनाओं का प्लान दे-बहुगुणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा दुग्ध उत्पादन व मत्स्य पालन से युवाओं और महिलाओं को करेंगे सशक्त

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि उन्हे जो मंत्रालय सौंपे गए हैं। उनके जरिए महिलाओं और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एक महीने में प्लान तैयार किया जाए। मंत्री पद से नवाजने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हिमालयी प्रदेश बनाने का सपना उसके दादा हेमवती नंदन बहुगुणा ने देखा था।

 

अब उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे उत्तराखंड प्रदेश को वह अपना बेहतर योगदान देंगे। सेवायोजन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, चीनी उद्योग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय से वह राज्य के अंतिम छोर में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।कोविड काल में बड़ी संख्या में लोग शहरों से गांव लौटे हैं।

 

अब उन्हें गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक महीने में मास्टर प्लान तैयार करे। जिसके लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!