Breaking News

पत्नी ने पति पर दहेज की मांग सहित लगाए संगीन आरोप ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दो बच्चों की मां ने अपने ही पति पर लगाए संगीन आरोप

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) यहां एक विवाहिता ने अपने ही पति पर उसे बदनाम करने का संगीन आरोप लगाया है। वही पति व उसके भतीजे पर कार की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।शहर की एक महिला ने बताया कि 26 जून 2020 में कोविड लाकडाउन के दौरान उसका विवाह प्रीत विहार कालोनी के रहने वाले युवक से हुआ था।

 

वही महिला के परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। वही उसके परिजनों ने तीन लाख रुपए की नकदी भी पति को दी थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी से पहले आरोपी पति ने खुद को एक बैंक मैनेजर और अविवाहित बताया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी पति और दहेज व लक्जरी कार कार की मांग करने लगा। विवाहिता ने बताया कि पति ने उसकी अश्लील फोटो और ईमैल आईं डी हैक कर इंस्टाग्राम में फर्जी एकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।

 

जब 19 दिसंबर 2020 को उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि 27 दिसंबर 2021 को पति अपने भतीजे व एक अन्य युवक के साथ मायके पहुचा और उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।शोर मचाने पर सभी वहां से भाग खड़े हुए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!