Breaking News

कैंटर लूटकांड के मास्टर माइंड पर बीस हजार का ईनाम घोषित…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) बीते दिनों सिडकुल क्षेत्र पंतनगर में हुई कैंटर लूटकांड के मास्टर माइंड साबिर पर पुलिस ने बीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।इस मामले के मुख्य आरोपी साबिर के फरार होने के बाद पुलिस ने इस इनाम की घोषणा की है। आपको बता दें कि बीती 23 मार्च को को कैटर संख्या यूपी 93 टी 5008 के मालिक प्रदीप कुमार ने पंतनगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बदमाशों ने कैंटर चालक अरविंद कुमार को तमंचों के बल बंधक बनाकर बाजपुर रोड़ स्थित दोहरा पर पेड़ से बांधकर कैंटर लुट लिया था।

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खगला बाद में राजपुरा थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी शाहरुख आलम और मुनिद को मुरादाबाद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए कैंटर को बरामद कर लिया था।इस मामले के मास्टर माइंड के तौर पर साबिर अली निवासी सिरोलीकला थाना किच्छा का के अलावा राजपुरा पखपेडा माधोटांडा निवासी कुलविंदर सिंह,मैनीकुल डिया माधोटांडा निवासी भारत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी साबिर अली अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।यह आरोपी सितारगंज ट्रक लूटकांड में भी शामिल था। जिसके बाद पुलिस ने इस पर बीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की टीमें उसके ठिकाने पर उसकी तलाश कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!