Breaking News

विश्व मानवतावादी दिवस पर रातीघाट इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर पर्यटकों की सुविधाओं से खिलवाड़ नहीं, भीमताल में 16 होम स्टे जांचे; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से बिछड़ा किशोर मिला, काठगोदाम स्टेशन पर AHTU ने किया बरामद काठगोदाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर मुकदमा; ऑपरेशन प्रहार में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ; भीमताल को जाम से मिलेगी बड़ी राहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में 17 वाहनों के कोर्ट चालान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

शहीद की प्रतिमा को अपमानित करने का प्रयास..भड़के लोग….जाने क्या है पूरा मामला…. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

शहीद की प्रतिमा को साड़ी पहनने से भड़के लोग, रिपोर्ट दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट लोगों में भरी गुस्सा

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नगर की आदर्श कालोनी क्षेत्र के घास मंडी स्थित एक पार्क में शहीद की प्रतिमा को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भरी दिखाई दिया। वही इस मामले की सूचना पर आदर्श कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहां एकत्रित भीड़ को बमुश्किल शांत कराया गया। लोगों का कहना था कि किसी ने जानबूझ कर शहीद की प्रतिमा को अपमानित करने का प्रयास किया है।

 

बता दें कि रुद्रपुर की आदर्श कालोनी घास मंडी में शहीद स्वर्गीय राजकुमार आर्या के नाम से एक पार्क निर्मित है।इस पार्क में शहीद राजकुमार आर्या की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने शहीद की प्रतिमा को साड़ी पहनकर शहीद की प्रतिमा को अपमानित करने का काम किया।इस मामले की खबर मिलते ही आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, और उन्होंने इसका जमकर विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि जिन शरारती तत्वों ने ऐसा काम किया है,

 

उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। वही सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह मय पुलिया कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली।इस दौरान आक्रोशित लोगों को बमुश्किल शांत कराया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया। चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!