Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक चैती मेले का आगाज….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में ऐतिहासिक चैती मेले का आज 2 अप्रैल दिन शनिवार को उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और एसएसपी डॉक्टर शंभूनाथ टीसी ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एएसपी चंद्रमोहन , सीओ वीर सिंह काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी मेला प्रभारी विद्या दत्त जोशी समेत सैकड़ों गणमान्य और पुलिस फोर्स मौजूद रहा। मेले उद्घाटन पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि मेला पिछले 2 साल से कोरोना वायरस के चलते स्थगित हो रहा था।

 

इस बार प्रभु की कृपा से कोविड-19 नहीं है, इस कारण मेले को परमिशन दी गई है। फिलहाल मेले का उद्घाटन तो कर दिया गया है लेकिन मेले में पहले की तरह से रौनक नहीं दिखाई दे रही है। फिर भी उन्होंने पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं, कि मेले में किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही उस पर कार्रवाई की जाए साथ ही मेले की साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।

 

इसी के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शंभू नाथ टीसी ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले को साफ सुंदर और स्वच्छ बनाने में नागरिकों की पहली जिम्मेदारी बनती है। और बाहर से आने वाले व्यक्ति पर भी खास निगाह रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए कोई भी व्यक्ति मेले के अंदर हुड़दंग मचाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आज भारी भीड़ के चलते मेले का विधिवत उद्घाटन हो गया और आज से मेला सुचारू रूप से चालू हो गया हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!