Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

दादा मियां की मजार पर उर्स मुबारक में कव्वालियों की गूंज….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-( सुनील शर्मा) मोहल्ला खालसा वार्ड नंबर 31 सैयद हसन अली दादा मियां की मजार पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महफिले मिलाद, तकरीर, महफिल ए कव्वाली,कुल शरीफ का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर तकरीर की गई

 

तथा उर्स का कार्यक्रम किया गया उर्स मुबारक मौके पर महफिल ए कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के जाने-माने कव्वालों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा व वरिष्ठ समाजसेवी शफीक अंसारी व गद्दी नशीन सैयद ओवेश ने फीता काटकर किया। आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि कव्वाली के हर शब्द में एक ऐसी प्रेरणा छुपी हुई होती है

 

जिससे कि मानव के हृदय पटल पर एक मानवीय एकता की प्रेरणा जागृत होती है कव्वालों ने राष्ट्रभक्ति व धार्मिक एकता की कव्वालियों से आमजन की वाह-वाह लूटी। कव्वाली का शुभारंभ सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा के गीत से शुरू किया गया। रामपुर, अगवानपुर व अन्य शहरों से आए हुए कव्वाल जनाब जुल्फिकार, जनाब हसीन साबरी, तमाम कव्वालों ने क्षेत्र को अपनी कव्वाली उसे मंत्र मुग्ध कर दिया ।हाशमी साहब द्वारा तकरीर की गई ।

 

शहर काजी मुनाजिर साहब ने भी शिरकत की साथ ही सैयद ओवेश गद्दी नशीन रहे ।इसके बाद कुल शरीफ का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर सैयद आसिफ अली, सुहैल, आरिफ, रफीक,  शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, शफीक अंसारी, भास्कर त्यागी एडवोकेट ,जहांगीर आलम एडवोकेट, रईस अहमद आदि बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद थी उर्स का कार्यक्रम पूरी रात चला और दर्शकों ने कव्वालियों को सुनकर उर्फ की शोभा को बढ़ाया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!