Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने चुनाव हारने के बाद तोडी अपनी चुप्पी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

चुनाव हारने के बाद बोलें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सभी ने मिलकर मेरे राजनीति भविष्य का किया वध

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने चुनाव हारने के बाद अपनी चुप्पी तोडी है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि 12 फरवरी तक उनकी जीत मुमकिन थीं, लेकिन उनकी समर्थन रैली में उमड़ी भीड़ देख कर उनके विरोधी दंग रह गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लामबंद अपने विरोधियों पर अपने राजनीतिक वध की बात कही। ठुकराल ने कहा कि अभी उन्होंने कई आक्रमण व यातनाएं सहनी होगी। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए तैयार है। अपनी करारी हार के कारणों पर कहा कि जनता ने उन पर पूरा भरोसा किया, और भरपूर स्नेह दिया।

 

शायद वह अपनी बात को सही से आम जनता तक नहीं पहुचा पाएं। किसी राजनीतिक दल में जाने की बात पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उनकी विचारधारा भाजपा से मेल खाती है, लेकिन इस समय वह बात सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आगे कुछ भी संभव है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में जाने की बात सोच भी नहीं सकता। उन्होंने विरोधियों को चेताते हुए कहा कि मैं डरपोक या कायर नहीं हूं, जनता के साथ हमेशा खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा सर्वसुलभ होना भी सही नहीं है। उन्होंने कहा वह विधायक रहने के दौरान सुबह से शाम तक जनता के बीच रहें। लेकिन शायद ज्यादा सर्वसुलभ होना भी सही नहीं है। जिसके कारण जनता ने उन्हें ठुकरा दिया।शहर की जनता मेरी सेवा भावना को समझ नहीं पाई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!