
काशीपुर-(सुनील शर्मा) चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय काशीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शनिवार को सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ कीर्ति पंत कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं डॉ अंजलि गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविरारथियों द्वारा सरस्वती वंदना कुमाऊंनी नृत्य तथा बेटी बचाओ अभियान पर आधारित नाटिका की गई। शिविर के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व तथा युवाओं के लिए विशेष शिविर के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से छात्र अपने अनुभव को लेकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर कुशल प्रशासक कुशल नेता व सामाजिक दायित्व हेतु तत्पर रहकर समाज के सक्रिय सदस्य बनते हैं। इस मौके पर डॉ मंजू सिंह डॉ वंदना सिंह डॉ गीता मेहरा,डॉ पुष्पा धामा, डॉ मंगला, डॉ ज्योति गोयल, डॉ रंजना प्राची ढोला खंडी डॉक्टर दीपा चिनियाल डॉ अनीता गुप्ता, दीक्षा मेहरा, डॉ ज्योति रावत, मीनाक्षी पंत,आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

Skip to content











