पीएम मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गजों की मौजूदगी में उत्तराखंड के 12वे मुख्यमंत्री के रूप में धामी लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड के बारहवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले सीएम धामी छह महीने तक मुख्यमंत्री रहे। वही भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद फिर एक बार धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कुर्सी सौंपने का फैसला किया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि उत्तराखंड में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत में सीएम धामी ने अहम भूमिका निभाई है।


जिसके बाद उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाना भाजपा ने बेहतर समझा। हालांकि धामी अपने विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के हाथों करारी शिकस्त खाए हुए राजनीति के धुरंधर बल्लेबाज हैं।इस हार से धामी को ज़ोर का झटका भले ही लगा हो, लेकिन सीएम की कुर्सी दूबरा मिलने से उनके जख्मों पर मरहम लग गया है। भाजपा की सोच है कि कुमाऊं से ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। जिसके बाद भाजपा ने सीएम के नाम पर मोहर लगते हुए उन्हें दूसरा मौका दे दिया। वही अगर भाजपा सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर से चुनाव लड सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस के एक विधायक को आफर दी गई है।
यह बात भी सामने आई है यह विधायक पूर्व में भी भाजपा में रह चुके हैं। जिसके चलते इन पहुंच भी आसान है। हालांकि इन विधायक महोदय ने इस मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा को मिल सकती है कैबिनेट मंत्री मंडल जगह भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से भारी बहुमतों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस सहित भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को करारी शिकस्त दी। वही उनकी बेदाग छवि से प्रभावित होकर मुस्लिम मतदाताओं ने भी उनके पक्ष में मतदान किया।
जिससे उन्होंने प्रचंड मतों से विजई हासिल की वहीं भाजपा सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री मंडल में विधायक शिव अरोरा को जगह दी जा सकती हैं। शिव अरोरा अभी देहरादून में ही मौजूद हैं। किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड शपथग्रहण समारोह में नहीं शामिल हो पाए।बेहड मौजूदा समय में बीमार थे। जिसकी वजह से विधानसभा सदस्यों के शपथग्रहण समारोह में वह शामिल नहीं हो पाए। हालांकि माना जा रहा है कि बेहड आज देहरादून पहुंच सकते हैं। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत उन्हें शपथग्रहण करा सकते हैं।

Skip to content











