Breaking News

थाना पंतनगर के नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय का प्रेस क्लब ने किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पंतनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पी आर ओ अनिल उपाध्याय को थाना पंतनगर का थानाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्ष गुच्छ भेंट कर जोरदार किया।इस दौरान उनके पुलिस सेवाओं की सराहना करते हुए प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय सरल और सहज स्वभाव के पुलिस अधिकारी है।

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पी आर ओ रहते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।अब उनकी सेवाओं के मद्देनजर अनिल उपाध्याय को थाना पंतनगर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते, उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ गंगवार, संगठन मंत्री एम सलीम खान, संजीव गाइन, पोपली जी,गुलवेज खान,फैसल खान सहित अन्य पदाधिकारियों मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!