Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

सड़क में साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई बहन को तेज गति से आ रहे डम्पर ने मार दी टक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुमका) बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम काररोड में पुरानाखत्ता क्षेत्र को जाने वाली सड़क में साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई बहन को तेज गति से आ रहे डम्पर ने टक्कर मार दी, परिणामस्वरूप बालिका की एसटीएच चिकित्सालय में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई जख्मी हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 9:30 बजे बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट की 6 वर्षीय बेटी चाहत बिष्ट (रिंकी) अपने बड़े भाई 11 वर्षीय दिव्यांशु के साथ साइकिल द्वारा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी काररोड क्षेत्र से आ रहे तेज गति के डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी,

 

जिससे उक्त बालिका रिंकी एवं उसका भाई दिव्यांशु उसकी चपेट में आ गये, जिन्हें आनन-फानन में क्षेत्रवासी तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया है। जबकि दिव्यांशु का उपचार चल रहा है वह अब ठीक है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में बेतरतीब चल रहे डंपर एवं ट्रकों पर लगाम लगाई जाए। देवेंद्र सिंह बिष्ट वर्तमान में आईटीबीपी में अरुणाचल प्रदेश में सेवारत हैं,

 

उनके ये ही दो बच्चे थे। विदित रहे कि कुछ समय पूर्व देवेंद्र बिष्ट पिथौरागढ़ में तैनात थे, वही इनके यह दोनों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है, वर्तमान में ऑनलाइन पेपर होने के चलते यह दोनों बच्चे बिंदुखत्ता में अपने घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तथा 1 माह पूर्व ही बच्चों को बिंदुखत्ता पहुंचाकर देवेंद्र अरुणाचल स्थित अपनी ड्यूटी को चले गए हैं। उनकी धर्मपत्नी अनीता बिष्ट लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!