Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

युवक को बचाने के प्रयास में जान गंवाने वाले दरोगा को दी गई अश्रुपूर्ण विदाई…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) गौला बैराज में डूब रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में जान गंवाने वाले मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह को अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर कोतवाली प्रांगण में लाया गया जहां पर सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ उन्हें शोक सलामी दी गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि एसआई अमर पाल सिंह की असमय मौत पुलिस महकमे की अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

बता दें कि शनिवार की शाम को मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी अमर पाल सिंह पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान गौला बैराज में डूब रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में अमर पाल सिंह बैराज के पास भंवर में पफंस गए जिससे उनकी डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

 

उनकी अचानक हुई मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर कोतवाली प्रांगण में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया जहां पर उन्हें शोक सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके पार्थिव शरीर पर एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी सिटी हरवंश्सा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, प्रमोद शाह, नितिन लोहनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, भगवत सिंह राणा, संजय

 

कुमार, एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत जिले के तमाम पुलिस अध्किारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसएसपी ने शोक संतप्त परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शोक सलामी देने के बाद परिजन दिवंगत दरोगा अमरपाल सिंह का पार्थिव शरीर लेकर काशीपुर के लिए रवाना हो गए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!