Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कॉलेज प्रबंधन पर यौन शोषण की कोशिश का आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किच्छा-(एम् सलीम खान) यहां किच्छा की एक नर्सिंग छात्रा ने निजी कॉलेज के मुख्य प्रबंधक पर यौन शौषण और उत्पीड़न के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने इस मामले को लेकर जिले के जिलाधिकारी के व्हाट्स ऐप पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। वही पीड़ित छात्रा ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है। वही डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कारवाई करने का भरोसा दिया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है

 

कि उसने साल 2016-17 में एक नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में प्रवेश लिया। आरोप है कि दूसरे साल में वह गंभीर रूप से बीमार हो गई। कालेज प्रबंधन ने उसे कक्षाओं में प्रवेश से छूट की अनुमति दे दी। जिसकी वजह से वह तीन पेपर नहीं दे सकी। वही कालेज उसे कक्षाओं से आउट दिखा दिया। कालेज प्रबंधन ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे रेगुलर करा देंगे।इस पर फीस भी जमा करा दी। लेकिन कालेज के प्रधानाचार्य ने कक्षाओं में प्रवेश की अनुमति नहीं दी।

 

छात्रा का आरोप है कि वह फिर एक बार कॉलेज प्रबंधक के पास पहुंची तो उन्होंने उसका शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। छात्रा ने इसकि शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए कारवाई की गुहार लगाई है। जिलाअधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि किच्छा की नर्सिंग छात्रा ने उन्हें शिकायत भेजी है।उस छात्रा ने लिखित शिकायत की है। जिसके बाद शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी

और पढ़ें

error: Content is protected !!