हम चुनाव हारे नही जीते हैं : दीपक बाली,आप कार्यकर्ताओं का दिखाई दिया बुलंद हौसला..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) रविवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एक चुनाव समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। जिसमें चुनावी विजय न मिलने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का हौंसला कतई टस से मस नजर नहीं आ रहा हैं।

 

बैठक में पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं के इस हौसले को सलाम किया हैं।और कहा कि कार्यकर्ताओं का हौसला ही तो है कि उत्तराखंड में जोर शोर से आई आम आदमी पार्टी ने पैर पसार कर राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की नींद उड़ा रखी है । न हमारे पास नेता थे ।

 

और न कार्यकर्ता। बस हम बढते गए और कारवां बनता चला गया।काशीपुर विधानसभा 63 में क्षेत्र में मात्र 16 माह की अल्प अवधि में हमने क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पहला चुनाव लडा और काशीपुर की सम्मानित जनता में से 16हजार मतदाताओं ने हमें वोट देकर हमारा हौसला बढ़ाया हैं । यह हमारी चुनावी हार नहीं बल्कि बहुत बड़ी जीत है ।

 

और जो लोग इसे हमारी चुनावी हार मानते हों वह मुगालते में हैं । दीपक बाली ने नारा दिया कि ”16 महीने 16 हजार ,और 60 महीने 60 हजार”। यानि के आने वाले 5 वर्ष में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर लगातार जनता के बीच रहकर उसे अपनी बात समझाएंगे। और उसके दुख दर्द में साथ खड़े रहकर फिर लड़ेंगे ।और जीतेंगे।बाली ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया है ।

 

कि वे अपने हौसलों में कोई कमी न आने देंगे । चूंकि हम चुनाव हारे नहीं जीते हैं। क्योंकि किसी पार्टी को खड़ा करने में 16 माह की अवधि बहुत कम समय होता है। हमारे क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं को याद रखना चाहिए। कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को आम आदमी पार्टी के उस कार्यकर्ता ने चुनाव हराया है जो मोबाइल की दुकान पर नौकरी करता है, तो वही नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की एक छोटी सी महिला कार्यकर्ता ने चुनावी शिकस्त देकर एक नया इतिहास रच दिया है।

 

बाली ने कहा कि उत्तराखंड के नव निर्माण का सपना कोई छोटी लड़ाई नहीं है। जिस तरह से दिल्ली और पंजाब की चुनावी जीत आठ दस वर्षों की मेहनत का परिणाम है। ठीक उसी प्रकार हमारे कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि उत्तराखंड के नव निर्माण की लड़ाई जब बडी है। तो मेहनत भी बड़ी ही करनी पड़ेगी।बाली ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने काशीपुर सहित पूरे उत्तराखंड में जो हौसला दिखाया हैं। उस हौसले के बल पर ही वह समय दूर नहीं जब उत्तराखंड में भी पंजाब की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी । और देवभूमि की सत्ता पर आम आदमी काबिज होगा।

 

और दिल्ली के बाद पंजाब की तरह उत्तराखंड के लोगों को भी बेहतर और निशुल्क मूलभूत सुविधाएं मिलने का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी होगी कि हम प्रशासन के साथ मिलकर अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कराना होगा। और जिन नेताओं को जनता ने चुनकर भेजा है । उन्हें जनता के काम करने के लिए मजबूर करें ।क्योंकि नेताओं ने जनता का वोट लिया है । तो अब उन्हे जनता का काम भी करना पड़ेगा। बैठक में निर्णय लिया गया ।

कि प्रतिमाह अंतिम रविवार को पार्टी कार्यालय में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। जिसमें जनता की समस्याओं की समीक्षा के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी समाधान बैठक में किया जाएगा। पार्टी के संगठन के काम को तेजी से आगे बढाया जाएगा। और सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी निरंतर एक दूसरे के संपर्क में रहने के साथ-साथ जनता से भी जुड़े रहेंगे ।बैठक में एक स्वर में काशीपुर क्षेत्र के उन मतदाताओं का दिल की गहराइयों से आभार जताया गया।कि जिन्होंने वोट के रूप में अपना स्नेह सहयोग और आशीर्वाद देकर पार्टी का मनोबल बढ़ाया है।

 

बैठक में पार्टी के विधानसभा चुनाव संयोजक जसवीर सिंह सैनी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर उनकी मेहनत के प्रति आभार जताया ।पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला जिला उपाध्यक्ष अमन बाली ,अभिताभ सक्सैना महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष  उषा खोखर महासचिव मधुबाला सचदेवा राजकुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष रजनी ठाकुर जिला सचिव पूजा अरोरा मनोज आहूजा, समीर चतुर्वेदी, जसपाल सिंह टिल्लू ,कुमाऊं वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता आशु भारती, सोनी वर्मा ,अमित सक्सैना, देवराज वर्मा,आनंद कुमार पाल पवित्र शर्मा सरदार महेंद्र सिंह व सुखविंदर सिंह शहजाद राय,

 

शिवलाल पुर व पैगा के ग्राम प्रधान, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लाल लखचौरा ,डॉ विजय शर्मा नील कमल शर्मा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित पार्षद दीप जोशी पूर्व सभासद राधेश्याम प्रजापति, अजयवीर यादव ,आमिर हुसैन शहजाद अंसारी हरीश कुमार सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुषआप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!