Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

कुमाऊँ वैश्य महासभा की महिला विंग ने निर्धन कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

निर्धन कन्याओं को सामर्थ्यनुसार दहेज प्रदान किया गया

आधा दर्जन निर्धन कन्याओं का कराया विवाह संपन्न

सामूहिक परिणय उत्सव के तहत आधा दर्जन निर्धन कन्याओं का कराया विवाह

काशीपुर-(एम् सलीम खान) काशीपुर में शनिवार को कुमाऊँ वैश्य महासभा की महिला विंग की तरफ से निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न करवाया गया। इस दौरान महिला विंग की तरफ से निर्धन कन्याओं को सामर्थ्य अनुसार दहेज प्रदान किया गया और वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

 

काशीपुर में रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में कुमाऊं वैश्य महासभा की महिला विंग की अध्यक्षा रेखा जिंदल और सचिव साधना जिंदल के नेतृत्व में महिला विंग के ने  शनिवार को आधा दर्जन निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया। कार्यक्रम को सामूहिक परिणयोत्सव का नाम दिया गया। सामूहिक परिणय उत्सव के तहत आधा दर्जन निर्धन कन्याओं को कुमाऊं वैश्य महासभा महिला विंग के द्वारा सामर्थ्यनुसार दहेज दिया गया।

 

इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए कुमाऊं वैश्य महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष रेखा जिंदल ने कहा कि कुमाऊं वैसे महासभा की महिला शाखा के द्वारा समाज के उत्थान हेतु समय-समय पर वैसे तो अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को विभिन्न जाति वर्गों के 6 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया गया।

 

उन्होंने बताया कि महिला शाखा की सभी 44 सदस्यों और पदाधिकारियों के संपर्क में रहने वाले गरीब लोगों की कन्याओं का चयन करके उनके बारे में आधार कार्ड फोटो पहचान पत्र आदि आवश्यक दस्तावेजों को चेक करके तथा ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि से उनका सत्यापन करवा कर उनका एक फार्म भरवाया जाता है उसके बाद जानकारी सही पाए जाने पर उनका विवाह संपन्न कराया जाता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!