Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

काशीपुर जसपुर से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल प्रचार में जुटे 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के विधायक पद के पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने इस बार अपनी जीत का पूरा भरोसा जताया है !

काशीपुर-(सुनील शर्मा) जसपुर सीट से पार्टी के द्वारा एक बार फिर भरोसा जातने पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया ! पिछले काफी दिनों से पार्टी की नीतियों के माध्यम से आम जनता को रूबरू कराते हुए पार्टी के द्वारा उनके नाम पर मोहर लगाते हुए उन्हें जसपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाये जाने से खुश डॉ. सिंघल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपने हाईकमान का आभार जाता रहा हूँ !

 

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती ओवर कॉन्फिडेंस का होना है बिना ओवरकॉन्फिडेंस के चुनाव लड़ना है ! हमारी तैयारियां चल रही हैं ! समाज के सभी वर्गों से, सभी समुदायों से मिलकर भाजपा के पक्ष में बयार लाने की बात कर रहे हैं ! सोशल मीडिया पर प्रचार की पूरी तैयारी है ! फेसबुक, व्हाटसअप, गूगल एप तथा अन्य माध्यम से जनता से जुड़ रहे हैं ! उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक आदेश चौहान ने जनता के बीच में किसी तरह का कोई विकास का कार्य नहीं कर पाए क्योंकि उनमें कोई उत्साह नहीं था तथा इस बीच में उन्होंने कोई जनसम्पर्क नहीं साधा ! उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच में स्थानीय मुद्दों को लेकर एक 26 सूत्रीय संकल्प पत्र लाएंगे !

 

पहले तो पार्टी का एजेंडा आएगा ! उन्होंने कहा कि पार्टी के अन्य दावेदारों को वह साथ लेकर चलेंगे ! वहीं पार्टी कि महिला मोर्चा कि जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने कहा कि जसपुर क्षेत्र में पार्टी ने डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है वह पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी होने के नाते पार्टी की जीत में अपना और महिला मोर्चा का शाट प्रतिशत देने का भरसक प्रयास करेंगी !

और पढ़ें

error: Content is protected !!