Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

लचर सिस्टम ने ली नवजात की जान-सड़क पर जन्मा बच्चा-दो घण्टे तक भी नही पहुँची 108- आखिर ज़िम्मेदार कोन ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल :कड़ाके की सर्दी के बीच नैनीताल जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर भूमियाधार में एक गर्भवती महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। दो घंटे इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो परिजन महिला को खुद ही अस्पताल पहुंचाने लगे। पर बीच सड़क पर ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बच्चे व महिला की स्थिति को देखते हुए दोनों को हल्द्वानी रेफर किया गया ।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मल्ला भूमियाधार निवासी मनोज आर्य की पत्नी निर्मला आर्य गर्भवती थी। सुबह नौ बजे उसे अचानक प्रसव का दर्द शुरू होने लगा। इस पर 108 एम्बुलेंस को फोन किया। पर 10 बजे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन प्रसूता को सड़क तक लाने की कोशिश करने लगे। पर प्रसूता ने इसी बीच सड़क में ही बच्चे को जन्म दे दिया। आशा कार्यकर्त्री हंसी टम्टा ने बताया कि प्रसूता के फोन आते ही वह उनके घर गई। फिर 108 को फोन किया लेकिन एक घंटे बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। 108 वाले स्थानीय एम्बुलेंस का टॉयर पंक्चर होने का हवाला देते रहे।

 

वही सामाजिक कार्यकर्ता पंकज बिष्ट ने बताया कि वह अपने निजी काम से बाजार आ रहे थे। उन्होंने देखा कि सड़क में कुछ महिलाएं खड़ी हैं। पास जाने पर पता चला कि एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह 108 एम्बुलेंस का इंतजार कर रहे थे। फिर वह महिला व बच्चे को सीएचसी भवाली लाए। उन्होंने बताया कि नौ से 11 बजे तक एंबुलेंस नहीं आई। भवाली स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर अरीता सक्सेना ने बताया कि महिला ने सात माह में बच्चे को जन्म दिया है।

 

फिलहाल उपचार के बाद मां-बच्चे को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में लगभग 2:30 बजे दिन में मनोज आर्य अपनी पत्नी निर्मला आर्य और बच्चे को लेकर इलाज के लिए आए पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार नवजात बच्चे की कंडीशन उस वक्त अच्छी नहीं थी

 

जिसकी इलाज के दौरान लगभग 6:30 बजे सांसे थम गई और नवजात की मृत्यु हो गई जिसके बाद दोनों पति पत्नी अपने मृत बच्चे को लेकर वहां से अपने घर को रवाना हो गए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!