Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

चैकिंग के दौरान विदेशी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारतीय करेंसी,कनोडियन,यूएस करेंसी, आस्ट्रेलियन करेंसी पुलिस ने की बरामद

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत जिले भर में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार वर्तमान में आदर्श आचार संहिता तथा रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते पुलिस हर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस के तहत पुलिस इंदिरा चौक पर रात्रि कर्फ्यू के दौरान चेकिंग अभियान चला रही थी।

 

इसी दौरान काशीपुर रोड से आती एक क्रेटा कार सफेद रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 18 एफ 5311 को पुलिस ने चैक किया तो कार सवार व्यक्ति सचिन गुंबर पुत्र स्वर्गीय अशोक गुबर निवासी लालपुर थाना किच्छा के कब्जे से पुलिस ने 2,22,800 रुपए भारतीय करेंसी,4,89,500 कनेडियन करेंसी,25678 यूएस करेंसी,1,00700 आस्ट्रेलियन करेंसी बरामद की हैं। वही जब पुलिस ने इस करेंसी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस ने सचिन गुंबर के कब्जे से कुल 8,38,678 रुपए बरामद किए हैं।

 

जिसे आचार संहिता के उल्लघंन व बरामद धनराशि का चुनाव में दुर उपयोग करने के आरोप सदस्य संदेह में पुलिस टीम द्वारा जब्त कर लिया गया। वही लाकडाउन के उल्लघंन करने में पुलिस एक्ट के तहत सचिन गुंबर का चालान किया गया है। पुलिस टीम में रुद्रपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कापड़ी, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी प्रदीप कुमार, सिपाही मनोज कुमार शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!