Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आज जारी हो सकती है कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे सीएम धामी

 

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) देहरादून लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस और भाजपा के उन उम्मीदवारों को आज राहत मिलने के पूरे आसार हैं, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लेकिन अभी तक तक सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने को बैठकों का दौर जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को इस कहा कि वह बुधवार को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है

 

कि बुधवार को भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है भाजपा उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं के लिए दिल्ली में आयोजित होने वाली केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम फैसला हो सकता है।

 

आज किसी भी समय भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती हैं।इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता भाग लेंगे। वही कांग्रेस भी आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती हैं। जिसके लिए कांग्रेस की एलेक्शन कमपेन कमेटी की बैठक आयोजित होगी। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!