Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

काशीपुर के हर व्यक्ति को यह विचार कर लेना चाहिए कि वह विनाश चाहते हैं यह विकास गौतम मेहरोत्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-( सुनील शर्मा) काशीपुर को पुनः शहर बनाने के लिए सिर्फ़ कांग्रेस को वोट देकर विजय बनाएं। हर काशीपुर की ज़िम्मेदारी है कि वह काशीपुर के विकास के लिये सोचे। यह कहना है, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा का। प्रेस को जारी अपने बयान में गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि पिछले बीस वर्षों में काशीपुर अपनी पहचान खो चुका है। कभी विकासशील शहरों में शुमार काशीपुर आज एक कस्बा मात्र बनकर रह गया है। रोडवेज बस स्टैंड और सीतापुर आई हॉस्पिटल अपनी दुर्दशा की दास्तां बयां कर रहे हैं। जिस जनप्रतिनिधि पर भरोसा जताकर काशीपुर की जनता ने चार बार लगातार अपना विधायक चुना वे बीस वर्षों में जनता के हित में बीस कार्य भी न कर सके। बीस वर्षों में हालात ये हैं कि काशीपुर बद से बदहाल होता जा रहा है।

 

इसके बावजूद प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा के जनप्रतिनिधि विकास के झूठे राग अलाप कर एक बार फिर विधायक की कुर्सी पर काबिज होने के मंसूबे पाले हुए हैं। कांग्रेसी नेता ने कहा कि बीस वर्षों में यदि काशीपुर में भाजपा की कोई उपलब्धि है, तो वह है अधूरा फ्लाईओवर। क्योंकि और कोई काम तो हुआ ही नहीं। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। जलभराव की समस्या जस की तस है। शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। फ्लाईओवर निर्माण से व्यापारी वर्ग का कारोबार जिस तरह चौपट हुआ और हो रहा है,

 

वह यह बताने के लिए काफी है कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों के कारण आर्थिक रूप से भी काशीपुर बेहद कमजोर हुआ है। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के कार्यकाल की तुलना कर काशीपुर के हर व्यक्ति को यह विचार कर लेना चाहिए कि वह काशीपुर का विनाश चाहते हैं या विकास। गौतम मेहरोत्रा ने आहवान किया कि काशीपुर के विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!