Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हाट सीट बनी रुद्रपुर विधानसभा से आखिर भाजपा और कांग्रेस का कौन सा उम्मीदवार मारेगा बाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भाजपा, कांग्रेस, सपा ने अभी तक कोई सूची नहीं की जारी

कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा, मौजूदा विधायक ठुकराल सबसे आगे

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नाम पर चर्चाओं का बाजार गर्म

हाट सीट कहें जाने वाली रुद्रपुर विधानसभा सीट किसकी दावेदारी मजबूत

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति सरगर्मियां जोरों पर है। हर समर्थक अपने नेता को टिकट देने के दावे पेश कर रहा है। स्थिति यह की कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के समर्थक अपने अपने नेता को पार्टी से टिकट दिए के कायस लगा रहे हैं। आलम यह है कि चुनावी रण में उतारने वाले उम्मीदवारों ने आम जनता की नब्ज टटोलने का काम भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस कमेटी से रुद्रपुर की प्रबल दावेदार मीना शर्मा ने भी अपने जनसंपर्क अभियान को गति देने का काम शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेता सीपी शर्मा

वही मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल बाला जी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बाला जी मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।

पूर्व पालिकाध्यक्ष और महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती मीना शर्मा

अरोरा ने भी आम जनता के बीच जाकर लोगों से आशीर्वाद लेने शुरू कर दिया है। जानकारों की मानें तो इस रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा अपने उम्मीदवार का चेहरा बदलने की फिराक में हैं।माना जा रहा है

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा

कि अगर विधायक राजकुमार ठुकराल को टिकट नहीं मिला तो भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का नाम सामने आ सकता है। संगठन शिव अरोरा पर दांव लगाने के मूड़ में है। वही कांग्रेस की से भी रुद्रपुर विधानसभा सीट से दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, कांग्रेस नेता सदीप चीमा जैसे दावेदार शामिल हैं।

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल

लेकिन इस मामले में सबसे आगे पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा का नाम शामिल हैं। उनके बाद असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा का नाम है। लेकिन अभी तक दोनों दलों ने इस सीट से किसी भी दावेदार का नाम घोषित नहीं किया है।जिसे लेकर इन उम्मीदवारों की दिलों की धड़कनें तेज गति से धड़क रही है।माना जा रहा है कि कल दोनों दल लबी रायशुमारी के बाद इस सीट से अपने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकते हैं।

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा

और पढ़ें

error: Content is protected !!