Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सोशल मीडिया पर टिप्पणी मामले में विधायक ठुकराल को नोटिस जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 रुद्रपुर-(एम सलीम खान) आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन के एक मामले में रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल को निर्वाचन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसे आचार संहिता का उल्लघंन मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

 

विधानसभा आर ओ प्रत्युष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती, जिससे माहौल पर बुरा प्रभाव पड़ता हो। चुनावी माहौल के बीच समाज में शांति का वातावरण रहे, इसके लिए एम सी एम सी टीम के द्वारा मीडिया मानिटिरिग की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि रूदपुर विधायक राजकुमार ठुकराल की फेसबुक वॉल में एक आपत्तिजनक टिप्पणी देखी गई थी। जिसे टीम ने संज्ञान लेते हुए जांच की।इस मामले में विधायक ठुकराल को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि नोटिस के माध्यम से उनसे इस टिप्पणी पर 48 घंटों में जवाब मांगा है। ज़वाब नहीं देने पर आचार संहिता के उल्लघंन में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!