Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आशीष अरोरा बॉबी ने फल मंडी में आयोजित बैठक में किया कांग्रेस को जिताने का आहवान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) उत्तराखंड के साथ ही काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत कर विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिताकर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष अरोरा बॉबी भरपूर मेहनत करने में जुटे हैं। जगह-जगह लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उत्तराखंड कांग्रेस के सिरमौर हरीश रावत के हाथों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस को वोट देने का आहवान किया जा रहा है।

 

शानिवार  मुरादाबाद रोड स्थित फल मण्डी में आढ़ती राकेश अरोरा रिंकू की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद आढ़तियों व अन्य व्यापारियों से कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से काशीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया है। रावत के यहां से चुनाव जीतने पर काशीपुर का अभूतपूर्व विकास होगा। आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आहवान करते हुए बॉबी ने कहा कि जनविरोधी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा।

 

कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयसिंह गौतम व ठेला-फड़-खोखा यूनियन अध्यक्ष इलियास माहीगीर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा को जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, लिहाजा जनसमस्याओं के समाधान हेतु कांग्रेस को वोट देना समय की मांग है। उपस्थितजनों ने कांग्रेस के साथ रहने व अन्य किसी भी पार्टी के बहकावे में न आने की बात कही। इस दौरान पप्पू आढ़ती, रहीस, हनीफ, अकबर, इब्राहिम, जितेन्द्र राणा, मनोज शर्मा गुड्डू, जसवंत सिंह ग्वाल, मंसूर अली मंसूरी, विपिन राजा समेत तमाम लोग थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!