Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

दो साल से फरार इनामी बदमाश एस आई टी के चढ़ा हत्थे-राजस्थान में डकैती को दे चुका है अंजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) कुमाऊं एस टी एफ ने दो साल से फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कास्मेटिक के सामान से भरा ट्रक लूटने के मामले यह बदमाश दो साल से फरार चल रहा था। वही कड़ी खोजबीन के बाद कुमाऊं एस टी एफ ने इसे गिरफ्तार किया है। इस इनामी बदमाश की गिरफ्तारी एस टी एफ की टीम ने यूपी के गाजियाबाद से की है। दो वर्ष पूर्व दिसंबर में आरोपी ने ट्रक लूट लिया था और तभी से फरार चल रहा था।

 

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2019 को हरिद्वार सिडकुल एक कास्मेटिक कंपनी के हर्बल प्रोडक्ट्स के सामान से भरा ट्रक को तीन बदमाशों ने अवैध तमंचों के बल पर लूट लिया था। जिसके कुछ दिनों बाद मामले के दो आरोपी गिरफ्तार हो गये थे, लेकिन मामले का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने इस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वही एस टी एफ को इसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसटीएफ एस एस पी अंजय सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि लूटकांड का मास्टर माइंड तौसिफ निवासी जवाहर पार्क साहिबाबाद को गाजियाबाद में देखा गया है।

 

एस टी एफ प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तौसिफ को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की टीम में एस आई केजी मठपाल, बृजभूषण गुरुरानी, सिपाही प्रकाश भगत,रियाज अख्तर, संजय कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रमोद सिंह रौतेला, मनमोहन सिंह व चन्द्रशेखर मल्होत्रा शामिल हैं। राजस्थान में भी डकैती की घटना को दे चुका है अंजाम गाजियाबाद का रहने वाला यह शातिर बदमाश उत्तराखंड की पुलिस की नहीं राजस्थान पुलिस की भी नाक में दम कर चुका है। इसके खिलाफ राजस्थान में भी डकैती का मामला दर्ज हैं एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आया इनामी बदमाश राजस्थान में भी डकैती जैसी वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ राजस्थान के कोटपुतली में डकैती का मामला दर्ज हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!