Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

जितेंद्र नारायण त्यागी, उर्फ रिजवी भड़काऊ भाषण के मामले में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नारसन सीमा से की हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तारी

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) हरिद्वार धर्म संसद में कथित भड़काऊ भाषण देने वाले नामजद आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी को हरिद्वार पुलिस ने नारसन सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार कोतवाली लाया गया है। यह गिरफ्तारी हरिद्वार धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के एक मामले में की गई है। एस पी सिटी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी कानूनी कार्रवाई पूरी कर जितेंद्र नारायण त्यागी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले के मुताबिक बीते दिनों हरिद्वार धर्म संसद के आयोजन में एक वीडियो काफी वायरल हुआ था

 

जिसमें कुछ साधु संतों ने कथित भड़काऊ भाषण दिया था। इस वीडियो की एक क्लिप वायरल होने के बाद हरिद्वार नगर कोतवाली में गुलबहार खान की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ रिजवी महामंडलेश्वर अन्नापूर्णा भारती पर रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट में सागर सिंधु महाराज और यति नरसिहानद गिरि का नाम भी शामिल किया था।इस मामले की जांच के लिए एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एस आई टी जांच कर रही है। वही कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने भी राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!