Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद-प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों में भी किया जाएगा फ्लैगमार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की घोषित होते ही सभी राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं तो वहीँ पुलिस भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है! काशीपुर संवेदनशील क्षेत्र के रूप में  तथा आसपास के बाजपुर तथा जसपुर और गदरपुर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने कमान संभाल ली है!

 

क्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने पुलिस के अधीनस्थों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए हैं। तो वहीं पुलिस टीमों के साथ खुद जगह जगह सीमावर्ती क्षेत्रों और नेशनल हाईवे पर खुद ही चैकिंग की कमान संभाली ! इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बॉर्डर पर लगातार चैकिंग की जा रही है ! उड़नदस्ते और एफएसटी और एसएसटी की उड़नदस्ता टीमें स्थानीय पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर चैकिंग कर रही हैं और कार्यवाही की जा रही है ! उन्होंने कहा कि साथ ही कोविड के दृष्टिगत स्वास्थ्य की दृष्टिगत मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करवाया जा रहा है। तथा शराब और कैश को लेकर पूरी तरह से पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है! पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े क्षेत्रों में चैकिंग के बावत अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि बॉर्डर पर पीएसी का भी वितरण किया है !

 

दिन और रात्रि में आने वाले वाहनों का सारा डेटा लिया जा रहा है! स्थानीय पुलिस को अतिरिक्त आईआरबी और पीएसी की प्लाटून प्रदान की गयी हैं! दो एक दिन में पैरामिलिट्री फ़ोर्स भी मिलने वाली है ।और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैगमार्च भी किया जाएगा! ऐसे में यह साफ़ है कि विधानसभा चुनाव के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाता है या चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो ऐसे लोगों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है !

और पढ़ें

error: Content is protected !!