Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

***कोरोना अपडेट- कोरोना को ले कर एक अच्छी ख़बर,, देखे विडिओ क्या बोले डोक्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जिले में लगातार बढे कोरोना के मामले

एसपी सिटी और कोतवाल सहित  200 से अधिक कोरोना पॉजिटिव

2020 में पॉजिटिव दर 40 दशमलव 5 4 प्रतिशत थी

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 70 प्रतिशत मरीज गंभीर स्थिति में थे

 

हल्द्वानी-(ज़फर अंसारी) जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, 1 हफ्ते के भीतर  कोरोना संक्रमण के मामलो मैं तेजी आई है, मेडिकल कॉलेज के 4 डॉक्टर 3 नर्स,,,, एसपी सिटी और  कोतवाल समेत 200 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, प्राचार्य डॉ अरुण जोशी के अनुसार पॉजिटिव आये लोगों को होम आइसोलेशन मैं भेज दिया गया है, वही पुलिस कर्मियों का अत्यधिक कोरोना पॉजिटिव मिलना भी चिंता का सबब बना हुआ है

 

, उधर मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रह रहे कई डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, आपको बता दे कि पिछले वर्ष अप्रैल महीने में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इस अवधि में 14209 मरीज मिले थे, उस समय पॉजिटिव दर 40 दशमलव 54 प्रतिशत थी , उस समय के ज्यादातर मरीज गंभीर हालात में थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 70 प्रतिशत मरीज गंभीर स्थिति में थे ,

 

अभी हालात ऐसे नहीं है अभी मरीजों को भर्ती करने की नौबत कम है परंतु डॉक्टर के अनुसार ऑक्सीजन तथा वेंटीलेशन की आवश्यकता पड़ने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं ,फिलहाल अभी तक किसी भी मरीज को वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ी है, फिलहाल ज्यादातर पोजेटिव आ रहे मरीज होम आइसोलेशन पर ही है, वही डॉक्टर ने सलाह दी है कि हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें साफ भोजन करें,मास्क का निरंतर प्रयोग करें और उचित दूरी बनाए रखें,

और पढ़ें

error: Content is protected !!