सोमवार को आवास विकास में गोवंशीय पशुओं की हत्या पर तनाव पूर्ण स्थिति पैदा हो गया थी
जांच जारी गिरफ्तारी के लिए दबिशो का सिलसिला जारी


आज हो सकता है मामले का खुलासा
रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रुद्रपुर गोवंशीय पशुओं की हत्या को लेकर शहर की आबोहवा खराब करने की साज़िश तो नाकाम रही। वही इस मामले के आरोपी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के होने की संभावना बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले के आरोपित लोगों की खोजबीन भी की जा चुकी है। पुलिस उनको गिरफ्तार करने का दावा तो नहीं कर रही है हा अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस बुधवार यानी इस मामले का खुलासा कर सकती हैं। पुलिस को यह कामयाबी सीसीटीवी फुटेज के जरिए मिली है। सोमवार की सुबह आवास विकास स्थित एक बारात घर के पास खाली पड़ी जमीन पर दो प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं के कटे हुए शव मिलने से हिन्दू वादी संगठनों में इस घटना को लेकर गुस्सा फूट पड़ा था। दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए थे। विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा कांग्रेस की मीना शर्मा, अनिल शर्मा सहित कई लोगों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया था।
तनावपूर्ण स्थिति का यह माहौल करीब पांच घंटे तक जारी रहा था। पुलिस ने आसपास मौजूद दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। सूत्रों की मानें तो तीन लोगों के संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद उनकी खोजबीन की जा रही है। वही पुलिस ने उनके ठिकाने का भी पता किया है।इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जबकि पुलिस की ओर से ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात प्रतिबंधित पशुओं का शव और मांस मिलने के बाद बिगड़े माहौल को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। वही घटनास्थल पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
घटना स्थल पर गदरपुर थाना प्रभारी विजेंद्र शाह सहित पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसके अलावा एस एस बी फोर्स भी वहां तैनात हैं। 24 घंटे फोर्स को मौके पर ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। गौरक्षा दल ने स्थागित किया धरना-प्रदर्शन गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर से मुलाकात की उन्होंने पुलिस की सतर्कता को देखते हुए अपना विरोध प्रदर्शन रद्द करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करें, जिससे लोगों में भी पुलिस के प्रति विश्वास बढे। एस एस पी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही वह इस कारवाई को पूरा लेगी।

Skip to content











