Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मायावती के जन्मदिन पर जारी होगी विधानसभा उम्मीदवारों की सूची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लखनऊ-(एम सलीम खान) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों की पहली सूची अपने जन्म दिन के अवसर पर जारी करेगी। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए 58 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी।

 

जो 28 जनवरी तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 15 जनवरी को अपने जन्म दिन के के अवसर पर पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इसके अलावा डिजिटल चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्र को सौंपी गई है। मंगलवार को पार्टी कार्यलय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह बात कही।

 

मायावती ने कहा कि वह अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची अपने जन्म दिन पर जारी करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में डिजिटल चुनाव प्रचार की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्र को सौंपी गई है। इसके बाद अन्य विधानसभा सीटों पर फैसला लिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!