Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने जनता से की अपील,, अफवाह पर ध्यान न दें, पुलिस मामले को लेकर गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने रुद्रपुर में चुनावी माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। रुद्रपुर पहुंचे डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने हमारे ब्यूरो चीफ एम सलीम खान से हुई फ़ोन वार्ता पर कहा कि इस मामले में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस मामले को देख रहा हूं।

 

डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने कहा कि आम जनता से अपील है कि वह इस मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अपना काम गंभीरता से कर रही है। डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने कहा कि जिन लोगों ने चुनावी माहौल को खराब करने का काम किया उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल लाई जाएगी।

 

डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने कहा कि आचार संहिता और कोविड की गाइडलाइन जारी है।इस दौरान इस दौरान माहौल ख़राब करने वाले लोगों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस और एसओजी को सक्रिय किया गया है। उन्होंने आम जनता से संयम बरतने की अपील की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!