रंगदारी मांगने के एक मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम के दो वरिष्ठ कर्मियों के उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करे रुद्रपुर कोतवाली-हाईकोर्ट
रुद्रपुर-(एम सलीम खान) उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम रुद्रपुर के उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी और नक्शा नवीस राम सिंह के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दिनों में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह जानकारी भुक्तभोगी अय्यूब अंसारी ने मीडिया को दी। आपकों बता दें कि पहाड़गंज कालोनी निवासी अय्यूब अंसारी ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर नगर निगम रुद्रपुर में कार्यरत उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी और नक्शा नवीस राम सिंह के मकान न तोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।


वही उन्होंने इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को तहरीर देकर रंगदारी मांगने वाले नगर निगम कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद अय्यूब अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नगर निगम रुद्रपुर के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी और नक्शा नवीस राम सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में एक याचिका दायर की थी।जिसको हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद अय्यूब अंसारी ने पुनः हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की बात कही। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में आरोपित लोगों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह है पूरा मामला अय्यूब अंसारी के मुताबिक वह रुद्रपुर की पहाड़गंज कालोनी के निवासी हैं।
उनका एक मकान यहां स्थित है।जिसे वह निर्माण कार्य करा रहे थे।इसी दौरान नगर निगम रुद्रपुर के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी और नक्शा नवीस राम सिंह निमार्ण स्थल पर पहुंचे, और उन्होंने मकान का निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिसके बाद नक्शा नवीस राम सिंह ने पीड़ित अय्यूब अंसारी को अपने कार्यालय में बुलाकर उनसे निमार्ण कार्य जारी रखने के एवज में 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी।जब पीड़ित अय्यूब अंसारी ने रकम देने से साफ इंकार कर दिया, तो उन्होंने उन्हें मकान ध्वस्त करने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित ने हाईकोर्ट की शरण ली।अब इस मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम के आरोपियों कर्मियों के सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।बता दें कि रुद्रपुर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी का स्थानांतरण हो चुका है।

Skip to content











