Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आचार संहिता लागू-नगर से हटाएं राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर प्रशासन और स्थानीय निकाय की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

आगामी विधानसभा चुनावों में जुटा प्रशासन

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) आदर्श आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार पर रोक लगाने की शुरुआत कर दी गई है। शहर की सड़कों पर लगें राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जेसीबी मशीन की मदद से जिला प्रशासन और नगर निगम रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस कार्रवाई में बड़े व छोटे सौ से अधिक होर्डिंग्स हटाएं गए। तहसील और नगर निगम के आलाधिकारियों ने यह अभियान इंदिरा गांधी चौक से डीडी चौक तक चलाया। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी के नेतृत्व में टीम के साथ दो लोडर गाडियां और जेसीबी मशीन भी थीं। सड़कों से लेकर खंभों और पानी की टंकी से भी राजनीतिक संगठनों के बैनर, पोस्टर और बड़े होर्डिंग्स हटाएं गए। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि 35 से अधिक होर्डिंग्स और 60 से ज्यादा बैनर व छोटे होर्डिंग्स उतारें गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्य बाजार और गांधी पार्क में यह अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने 400 लोगों को किया पांबद रुद्रपुर- चुनावों के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने माहौल ख़राब करने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।इसके साथ ही संदिग्ध लोगों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी के साथ पुलिस अब तक करीब चार सौ लोगों को पाबंद कर चुकी हैं। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए तैयारी में जुटी है।

 

कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है जो चुनाव के समय माहौल ख़राब कर सकते हैं। आशंका जताई गई है कि ये लोग चुनावी प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे ही करीब 400 लोगों पर पुलिस अब तक 107/116 की कार्रवाई कर चुकी हैं। उनसे कहा गया है कि चुनावी माहौल ख़राब करने में उनकी संलिप्तता नज़र नहीं आनी चाहिए। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि संदिग्ध लोगों को भी चिन्हित करना शुरू कर दिया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सत्यापन के साथ ही उनके चाल चलन पर पुलिस अपनी नज़र रख रही हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!