Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से घर को खासा नुकसान जान माल की नहीं हुई कोई हानि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार-(वंदना गुप्ता) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है तो वही उत्तराखंड के कई जिलों में देर रात से ही झमाझम बरसात हो रही है कोटद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर को खासा नुकसान हुआ है

 

और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गए हैं गनीमत यह रही कि इस दौरान परिवार के लोग बाहर गए थे वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था कोटद्वार तहसील के दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम कफल्डी में मनीष कंडारी के घर की छत पर सुबह साढ़े छह बजे आकाशीय बिजली गिर गई इससे घर को काफी नुकसान पहुंचा आकाशीय बिजली गिरने के कारण छत पर छेद हो गया वहीं, घर में लगे बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!