Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

दिनभर हुई रिमझिम बारिश ठंड से ठिठुरे लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जिले में हो रही बूंदाबांदी बढ़ी ठंड कारोबार पर भी ठंड का असर

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) ऊधम सिंह नगर जिले में बुधवार को दिनभर बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ है। ठंड से ठिठुरते लोगों को निपटने के आग का सहारा लिया। बुधवार को दिनभर बूंदाबांदी जारी रहीं। इससे ठंड और कोहरे की चादर ने लोगो को अपनी आगोश में ले लिया। यही स्थित गुरुवार यानी आज भी बनें रहने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने ठंड से बचाव के साथ लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी है। मंगलवार की देर शाम भी बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई।रात में बार बार बौछारें गिरी जिससे ठिठुरन बढ़ गई।

 

बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे से पुरे जिले में बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर भर इसी तरह का मौसम बना रहा। बूंदाबांदी से खुले में कारोबार करने वाले लोगों के धंधे पर ठंड का बड़ा असर पड़ा।खुले में सामान बेचने वालों को लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही आग से बचाव के लिए रुद्रपुर के विभिन्न हिस्सों में लोग आग के आगे बैठे दिखाई दिए। मौसम विभाग के अधिकारी डॉ आरके सिंह ने बताया कि करीब चार से पांच मिमी के करीब बारिश हुई।इस दिन अधिकतम 17.0 जबकि न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!