Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

11 साल से फरार वारंटी को राजस्थान से कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ के अभियान को पुलिस ने और तेज कर दिया है। अन्य राज्यों में लंबे समय छिपे अपराधियों की खोजबीन की जा रही है। इसी के तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि एक मामले में पिछले 11 वर्षों से फरार वारंटी को राजस्थान के जिला चुरु से गिरफ्तार किया है।

 

उपनिरीक्षक महेश कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। चुरू के थाना नरभासी निवासी मान सिंह जमानत के बाद न्यायालय की तिथियों पर कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि अब गिरफ्तार के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। वही पुलिस ने दो अन्य वारंटी किच्छा निवासी हरीश गोस्वामी और रुद्रपुर की रम्पुरा बस्ती के रहने वाले श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!