उत्तराखण्ड रुद्रपुर

नग्न अवस्था में छात्रा का शव सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर  (एम सलीम खान)  उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हैवानियत की हदें पार सामूहिक दुष्कर्म के बाद 12वी की छात्रा की निर्मम हत्या)-(नहर किनारे गन्ने के खेत में मिला शव, साईकिल और स्कूल बैंग मिला)-(शनिवार सुबह कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा, पुलिस की चार टीमें गठित जल्द होगा खुलासा) पीलीभीत उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पीलीभीत जिले में 12 वी छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह छात्रा घर से कोचिंग क्लास के लिए निकली थी।इसी बीच आरोपी छात्रा को गन्ने के खेत में खीच कर ले गए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म को अंजाम दिया, मामले को छुपाने के लिए छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। शनिवार देर रात गांव से आधा किलोमीटर दूर नहर किनारे गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। वही सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक देहात सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंच गए। वही पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की है। इसके अलावा पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार की सुबह वह रोज़ की तरह करीब सात बजे कोचिंग के लिए साइकिल से घर से निकली। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन घबरा गये, उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। वही परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी। परिजनों ने उसके अपहरण की आशका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।देर रात लगभग 11 बजे गांव से बाहर नहर किनारे गन्ने के खेत में छात्रा का नग्न अवस्था में शव मिला। वही शव के पास बीयर की खाली बोतले, सिगरेट आदि पड़े मिले। यह मंजर देख परिजनों के पैरों से जमीन खिसक गई, उनके होश उड़ गए। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों का हूजूम उमड़ पड़ा। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में रोष फैल गया। वही सूचना पर एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी क्षेत्रीय यूनिट, डांग स्क्वायड टीम पहुंच गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां मौजूद साक्ष्यों को एकत्रत कर लिया। वही पुलिस ने इस घटना को गैंगरेप और हत्या और साक्ष्य छुपाने की धाराओं एफ आई आर दर्ज कर ली है। छात्रा के गुप्त अंग में चोट के निशान पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का खुलासा छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के करने के बाद उसकी हैवानियत से निर्मम हत्या कर दी गई। वही यूपी पुलिस देर रात तक इस जघन्य कांड पर चुप्पी साधे रही। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि हत्या गला दबाकर की गई है। वही पुलिस के आला अधिकारी दुष्कर्म के मामले पर खुलकर नहीं बोलें। हा इतना जरूर कहा कि छात्रा के गुप्त अंग सहित उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। वही पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल चल रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वही ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। सरकार के दरवाजे पर पहुची घटना की दस्तक पीलीभीत जिले में दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। इस दुष्कर्म और हत्या की गूंज शासन तक पहुंच गई है। वही बरेली मंडल के अलावा लखनऊ के आला अधिकारियों ने भी इस जघन्य कृत्य की जानकारी ली है। इसके अलावा मामले के शीघ्र खुलासे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। वही पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मच हुआ है। सपा नेताओं ने कहा योगी सरकार में कानून व्यवस्था जैसी चीज नहीं है पीलीभीत जिले में हुई इस जघन्य घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निशाने पर लिया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि पीलीभीत जिले में हुई छात्रा के साथ इस हुई इस घटना से पूरे उत्तर प्रदेश में भारी गुस्सा दिखाई दे रहा है। वही उन्होंने कहा कि रामराज्य की बात करने वाले यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बताएं कि क्या इसे ही रामराज्य कहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, आएं दिन देश की बेटियों को दरिंदे हवस का शिकार बना रहे हैं, और सीएम योगी आदित्यनाथ इसे रामराज्य बता रहे हैं। इसे ही रामराज्य कहते हैं तो बाबा योगी आदित्यनाथ जी आप इस्तीफा दे दें। उत्तर प्रदेश की जनता को इस तरह का रामराज्य नहीं चाहिए जहां देश की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने जिलाधिकारी नैनीताल को लिखा पत्र……

Leave a Reply